रायबरेली में पुरानी रंजिश पर हमला, दंपति घायल ,पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली में पुरानी रंजिश पर हमला, दंपति घायल ,पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहरा मऊ गांव में
पुरानी रंजिश को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है।
आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित के घर में घुसकर अभद्रता की और बेरहमी से मारपीट की।
इस दौरान फावड़े से हमला किए जाने की भी बात सामने आई है, जिसमें पति और पत्नी दोनों लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद घायल दंपति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
बताया जा रहा है कि दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए भेजा गया है।
वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0