रायबरेली में देर रात भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप पीछे से ट्रक में घुसी, वाहन के उड़े परखच्चे
रायबरेली में देर रात भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप पीछे से ट्रक में घुसी, वाहन के उड़े परखच्चे
रायबरेली: जनपद रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्याम का पुरवा के पास, लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर 28 जून की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन पीछे से एक ट्रक में जा घुसा, जिससे पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिकअप काफी तेज रफ्तार में थी। बताया जा रहा है कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप पीछे से ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे से पहले पिकअप में सवार लोग वाहन से कूद गए थे, जिसके चलते किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इस दावे की अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। तस्वीरों में भी साफ दिखाई दे रहा है कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया है और सड़क किनारे वाहन के टूटे हुए हिस्से व सामान बिखरा पड़ा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0