रायबरेली में दर्दनाक हादसा, पेड़ गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रायबरेली में दर्दनाक हादसा, पेड़ गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Apr 5, 2026 - 18:15
 0  21

जनपद में आए तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। 

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के जोहवासर्की किशनपुर गांव में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया,

जब एक युवक जानवरों को बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवा बैठा।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज आंधी और तूफान के दौरान

गांव में कई पेड़ों के गिरने का खतरा बना हुआ था।

इसी बीच एक युवक पेड़ों के नीचे बंधे अपने जानवरों को बचाने के लिए उन्हें खोलने लगा।

तभी अचानक तेज हवा के बीच एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा और युवक उसकी चपेट में आ गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है,

 वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है

कि खराब मौसम के दौरान सतर्कता और सुरक्षा कितनी जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0