रायबरेली: खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गिरोह सरगना गिरफ्तार

रायबरेली: खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गिरोह सरगना गिरफ्तार

Apr 23, 2026 - 19:17
 0  18
रायबरेली: खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गिरोह सरगना गिरफ्तार

रायबरेली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह

के सरगना को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी फर्जी आईडी कार्ड और पुलिस वर्दी का इस्तेमाल कर लोगों को झांसे में लेता था

और उनसे लाखों रुपये की ठगी करता था। पुलिस के मुताबिक,

आरोपी काफी समय से इस गैंग का संचालन कर रहा था और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

मामले की जांच के दौरान सर्विलांस और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने

आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से फर्जी

 आईडी कार्ड, वर्दी समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क के

 बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि

इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात

व्यक्ति पर भरोसा न करें और खुद को अधिकारी बताने वाले लोगों की

 पहचान की पुष्टि अवश्य करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0