जिंदा होते हुए भी ‘मृत’ घोषित: बस्ती जिले का एक बुजुर्ग कफ़न ओढ़कर DM ऑफिस पहुंचा
जिंदा होते हुए भी ‘मृत’ घोषित: बस्ती जिले का एक बुजुर्ग कफ़न ओढ़कर DM ऑफिस पहुंचा
उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,
जहां इशहाक अली नाम के शख्स ने खुद को जिंदा साबित करने के लिए अनोखा कदम उठाया।
इशहाक अली कफन ओढ़कर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और
अधिकारियों के सामने गुहार लगाई कि उन्हें “मरा हुआ” मानने की गलती सुधारी जाए।
बताया जा रहा है कि इशहाक अली सरकारी अस्पताल में कर्मचारी थे
और 31 दिसंबर 2019 को रिटायर हुए। लेकिन हैरानी की बात ये है
कि रिटायरमेंट से करीब 7 साल पहले ही राजस्व रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
आरोप है कि एक लेखपाल ने उनकी पैतृक जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए
उन्हें कागजों में मृत दिखाकर जमीन किसी महिला के नाम कर दी।
तब से इशहाक अली पिछले 7 सालों से अपने जिंदा होने का सबूत देने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
यह मामला प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार पर बड़ा सवाल खड़ा करता है,
जहां एक जिंदा इंसान को कागजों में “मृत” बना दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0