रायबरेली में फर्जी लोन गिरोह का भंडाफोड़, नकली सैलरी स्लिप और नियुक्ति पत्र से करते थे ठगी
रायबरेली में फर्जी लोन गिरोह का भंडाफोड़, नकली सैलरी स्लिप और नियुक्ति पत्र से करते थे ठगी
रायबरेली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है,
जहां फर्जी लोन दिलाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।
यह गिरोह लोगों को आसान लोन दिलाने का झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी करता था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी सैलरी स्लिप और नियुक्ति पत्र तैयार कर बैंकों में लगाते थे,
जिससे लोन पास हो जाता था।
इसके बाद आरोपी रकम हड़प कर फरार हो जाते थे।
इस गिरोह में गैर जनपद के कई लोग शामिल हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कई फर्जी दस्तावेज,
मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता
लगाने की कोशिश में जुटी है कि अब तक कितने लोगों को इस गिरोह ने अपना शिकार बनाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0