रायबरेली: UP होमगार्ड भर्ती परीक्षा पर प्रशासन सख्त, DM-SP खुद उतरे मैदान में
रायबरेली: UP होमगार्ड भर्ती परीक्षा पर प्रशासन सख्त, DM-SP खुद उतरे मैदान में
रायबरेली: जनपद में UP होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क
और मुस्तैद नजर आया। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके
से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद कमान संभाली
और धरातल पर उतरकर विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
प्रशासनिक अमले ने हरचंदपुर क्षेत्र के गंगागंज स्थित चंद्रपाल इंटर कॉलेज
और मिल एरिया थाना क्षेत्र के देवानंदपुर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर
व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के
अभूतपूर्व इंतजाम देखने को मिले। केंद्रों के मुख्य द्वार पर ही अभ्यर्थियों की
सघन तलाशी ली गई और कड़ी जांच-पड़ताल के बाद ही
उन्हें परीक्षा कक्ष तक जाने की अनुमति दी गई।
निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित
कर्मचारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी
भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही अक्षम्य होगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा
कराना उनकी प्राथमिकता है और यदि कहीं भी कोई गड़बड़ी पाई गई,
तो संबंधित के खिलाफ कठोरतम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पूरे जिले में परीक्षा के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और आला अधिकारी लगातार गश्त करते रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0