रायबरेली: गंगा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत, DM-SP पहुंचे जिला अस्पताल
रायबरेली: गंगा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत, DM-SP पहुंचे जिला अस्पताल
रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में गंगा नदी में डूबने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे,
जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक गंगा नदी में नहाने गए थे,
तभी अचानक गहराई में चले जाने से यह हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया,
लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में नहाते समय
सतर्कता बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0