मिशन शक्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर जागरूकता का संदेश

मिशन शक्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर जागरूकता का संदेश

Mar 30, 2026 - 19:57
 0  5
मिशन शक्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर जागरूकता का संदेश

खीरों, रायबरेली। थाना  क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरीराम खेड़ा मजरे खीरों में सोमवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के

द्वितीय चरण के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया,

जिसमें मिशन शक्ति टीम व साइबर जागरूकता टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 108, 102, 1930, 1098 व 1076 की जानकारी दी गई तथा

इनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया, साथ ही साइबर अपराधों से बचने के उपायों पर विशेष रूप से

जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई, बालिकाओं को गुड टच व बैड टच के

विषय में सरल तरीके से समझाकर उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया,

इसके अतिरिक्त सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को सशक्तिकरण,

, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति प्रेरित किया गया, कार्यक्रम में उ0नि0  रामबहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार

व महिला कांस्टेबल सुल्ताना बेगम की सक्रिय उपस्थिति रही,

जिन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर कार्यक्रम को प्रभावी बनाया तथा ग्रामीणों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0