रायबरेली: संदिग्ध हालात में युवक का गेहूं के खेत में मिला शव, परिवार में मचा हड़कंप
रायबरेली: संदिग्ध हालात में युवक का गेहूं के खेत में मिला शव, परिवार में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,
जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव गेहूं के खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मामला थाना मिल एरिया के हरदासपुर, ग्राम सभा पलिया का है।
मृतक की पहचान मयंकेश (35 वर्ष) पुत्र प्रेम के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता था।
परिजनों के अनुसार, मयंकेश तीन दिन पहले घर में हुए आपसी विवाद के बाद घर से निकल गया था,
जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसी बीच गांव के कुछ बच्चे खेतों की ओर बैर तोड़ने जा रहे थे, तभी उन्हें तेज बदबू आई।
जब उन्होंने पास जाकर देखा तो एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद बच्चों ने दौड़कर ग्रामीणों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची मिल एरिया थाना पुलिस और सीओ सिटी ने घटनास्थल का
जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संदिग्ध है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0